फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन दिन में बिजली समस्या समाधान का अल्टीमेटम

Thu, 06 Mar 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
रूरा उपकेंद्र में धरना देते कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अध्यक्ष विपिन तिवारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रूरा। बिजली समस्याओं को लेकर उपकेंद्र परिसर में तीसरे दिन भी भाकियू कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। यहां पहुंचे जिलाध्यक्ष ने बिजली निगम के अधिकारियों को तीन दिन में समस्या समाधान का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महात्मा गुट के जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से निजी नलकूपों का संचालन प्रभावित है। बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। दो-दो दिन तक फॉल्ट दुरुस्त नहीं किए जाते। संविदा लाइनमैन उगाही करते हैं। कहा कि फॉल्ट होने पर दो घंटे में दुरुस्त किया जाए।
कहा कि तीन दिन में किसानों की बिजली समस्याओं को समाधान नहीं होने पर मवेशियों संग उपकेंद्र परिसर में पंचायत की जाएगी। किसानों का शोषण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर नरमी नहीं की जाएगी। यहां जगदीश दिवाकर, रणधीर सिंह, रामकुमार, सोनू, सागर पांडेय, अनुज बाजपेई, सुरेश शुक्ला व छुन्नी कमल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें