फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा तो देखा ही न होगा...जिस सांप ने काटा उसी को लेकर पहुंचा अस्पताल, अब जवाब भी सुन लीजिए

Thu, 03 Jan 2019 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाथ में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिला अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक किसान हाथ में सांप लेकर पहुंच गया। इस बारे में पूछने पर वह बोला- डॉक्टर पूछते, किस सांप ने काटा तो इसको पकड़कर दिखाने ले आया। इसके बाद चिकित्सकों ने इमरजेंसी में उसका उपचार किया।   
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौराचांदपुर निवासी किसान रामकुमार (50) बुधवार दोपहर खेत में फसलों की सिंचाई कर रहा था। थकान आने पर वह खेत में बने एक मंदिर परिसर में लेटकर सो गया था। इस बीच उसके हाथ में एक काले सांप ने काट लिया। इसकी भनक लगते ही उसकी आंखें खुल गईं।
विज्ञापन

डॉक्टर पूछते, किस सांप ने काटा है तो क्या बताता

हाथ में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंचा किसान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने मशक्कत कर किसी तरह सांप को पकड़ लिया और हाथ से सांप के फन को पकड़े सीधे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। सांप देखकर अस्पताल में मौजूद कई लोग भाग खड़े हुए। उसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। पूछने पर राजकुमार ने कहा कि वह सपेरा नहीं है। उसे इसी सांप ने डंस लिया है।

डॉक्टर पूछते, किस सांप ने काटा है तो क्या बताता। इसीलिए मैंने जान पर खेलकर इस सांप को पकड़ लिया और यहां चला आया। बाद में उसने सांप को जिला अस्पताल परिसर की झाड़ियों में छोड़ दिया। डॉ. डीपीएस तोमर ने उसका उपचार किया। डा. तोमर ने बताया कि राजकुमार फिलहाल खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें