मृतक की चारपाई में लगा खून, मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सलेमपुर तारा बांगर के हिस्ट्रीशीटर ने दो साथियों के साथ मंगलवार रात गुलरियनपुरवा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से चारपाई के नीचे से एक गोली और दो खोखे मिले हैं। मृतक की भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के भाई को हिरासत में ले लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी छोटू यादव हिस्ट्रीशीटर है। वह मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के शाही बगदाद गांव का रहने वाला है। छोटू का गुलरियनपुरवा गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर गुलरियनपुरवा के रमाकांत यादव (40) पुत्र पुत्र बेनीराम ने महिला को फटकार लगाई। आरोप है कि मंगलवार रात रमाकांत ने महिला के साथ मारपीट भी कर दी थी। महिला ने इसकी जानकारी फोन पर पैतृक गांव गए छोटू यादव को दी।