राठ थाना क्षेत्र में एक पीड़ित किसान नेता इंद्रदेव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंच गया। शिकायत को देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए। उसकी तहरीर में अत्याधिक बारिश के कारण मकानों और फसलों के नुकसान की बात कही गई है।
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ। वहीं सैकड़ों मकान जमींदोज हो गए हैं। किसान नेता इंद्र देव पर अधिक वर्षा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाने कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बसेला गांव निवासी बृजकिशोर लोधी ने बताया भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। कोतवाली में दी तहरीर में बताया इंद्रदेव द्वारा इस वर्ष अधिक वर्षा की गई है, जिससे फसलों को क्षति हुई। किसान की जीविका फसल पर ही निर्भर है।
परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। अधिक बारिश के कारण गरीबों के कच्चे मकान गिर गए, जिससे अनेक लोग बेघर हो गए। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव के कारण किसान व गरीबों के सामने रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हुई।
इंद्र भगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली में इंद्रदेव के खिलाफ शिकायती पत्र पहुंचने पर लोगों में इसकी की चर्चा है। वहीं, पीड़ित किसान की शिकायत पर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।