फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जीजा के साथ था बहन का प्रेम संबंध, चचेरे भाई ने दिनदहाड़े बहन को मारी गोली, आरोपी की तलाश जारी

Wed, 12 Oct 2022 12:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र में जीजा के साथ बहन के प्रेम प्रसंग के मामले में अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राठ सीएचसी में मौजूद परिजन व पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में जीजा के साथ चचेरी बहन के प्रेम संबंधों लेकर चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ दिनदहाड़े घर में घुस कर चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। तनाव को देखते हुए सीएचसी में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

विज्ञापन

नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी महमूद खां ने बताया मंगलवार शाम अपने पुत्र अतर व शकील के साथ अपनी जूते की दुकान पर थे। घर में पुत्री शहनाज खातून (30) व बहू सीमा थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे भाई नसीम खां का पुत्र रोशन अपने बहनोई तौजीफ व दो अन्य के साथ घर में घुस गया।
आरोप लगाया पुत्री शहनाज खातून को अवैध तमंचे से गोली मार दी। घटना के समय बहू ऊपरी मंजिल पर थीं। मोहल्ले में चादरपोशी जलूस निकल रहा था। डीजे के शोर में गोली की आवाज दब गई। कुछ समय बाद बहू सीमा नीचे पहुंचीं। खून से लथपथ शहनाज को देख चीखपुकार मचाई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया भाई नसीम खां से उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में पुत्री की गोली मार कर हत्या की। आठ साल पहले मृतका की शादी भोगनी गांव निवासी नूर आलम के साथ हुई थी। बीमारी में पति की मौत के बाद अपने पिता के साथ रहतीं थीं। अपने पीछे पुत्री इलमा को बिलखता छोड़ गईं हैं।
विज्ञापन

ट्रेनी सीओ राजेश कमल ने कहा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताए गए आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगा दी गई है। वहीं एसपी शुभम पटेल कहना है कि प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि रोशन पठान के बहन के पति तौजीब के साथ शाहनाज के कथित प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें