फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तिश्ती पीएचसी के पीछे एक किसान ने पेड़ पर फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव देख जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के तिश्ती में रहने वाले सुनील गौतम (40) किसान थे। खेती कर घर का खर्च चला रहे थे। उसके साथ पत्नी मेनका, एक विवाहित साली नन्ही, दो बेटी व दो बेटे रहते थे। गुरुवार दोपहर बाद पत्नी से साली को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में वह घर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे पहुंचा। वहां लगे पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
ग्रामीणों ने शव देख मामले की जानकारी परिजनों को दी। इससे घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि सूचना पर तिश्ती चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें