फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत, पांच लड़कियां झुलसीं

Thu, 03 Dec 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के धीरपुर गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियां झुलस गईं।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान रामस्वरूप सुबह खेत पर काम करने गया था। करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश होने पर रामस्वरूप खेत में ही लगे नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
विज्ञापन


गांव के ही कृपाल सिंह की बेटियां शिल्पी (10), जूली (7), रामसिंह की बेटी नीरू (18), रमेश और बाबूसिंह की बेटियां खुशबू (10) और अलका (10) भी बारिश से बचने के लिए उसी पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और सभी उसकी चपेट में आ गए। रामस्वरूप की मौत हो गई।
विज्ञापन


किसी अधिकारी के न पहुंचने पर गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और लेखपाल पहुंचे। नीरू और जूली को हैलट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें