आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन के बुधवार को बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के स्टूडेंट को गूगल ने सालाना 1 करोड़ 60 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है।
इसे अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज बताया जा रहा है। इससे पहले 2014 में ओरेकल ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को 1 करोड़ 40 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया था। इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों का क्रेज बरकरार है। इसी ब्रांच के स्टूडेंट को सर्वाधिक वेतन पैकेज ऑफर किए गए हैं।
आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन के दूसरे दिन ही 300 से ज्यादा स्टूडेेंटों को जॉब मिल गई। बुधवार रात 11 बजे तक 150 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ। पहले दिन 165 स्टूडेंटों को जॉब मिली थी। अमेरिका, कनाडा, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित तमाम देशों की मल्टीनेशनल कंपनियों ने आईआईटियंस के सेलेक्शन में रुचि दिखाई है। गूगल ने प्रतिमाह 13 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा के वेतन पैकेज पर आईआईटियन को जॉब दी है। इसकी सालाना धनराशि 1 करोड़ 60 लाख बैठेगी।
माइक्रोसाफ्ट, ओरेकल, फ्लिपकार्ड, स्नैपडील, आईटीसी, सिटी बैंक, एडोबी, ई एक्सल, मोर्गन एंड स्टैंले और मैकेंजी ने भी स्टूडेंटों को अच्छा वेतन पैकेज दिया है। फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की डिमांड ज्यादा है। आईआईटी के मुताबिक एमडैस के स्टूडेंटों को अच्छा प्लेसमेंट मिलने वाला है।
इस ब्रांच की बड़ी कंपनियां रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) करने आ रही हैं। बीटेक, एमबीए और रिसर्च स्कॉलर को अच्छे जॉब ऑफर मिले हैं। इस बार 1400 स्टूडेंटों का प्लेसमेंट होना है। 1 दिसंबर से 25 जनवरी के फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में 900 स्टूडेंटों के सेलेक्शन की उम्मीद है।
सेकेंड फेज का सेलेक्शन फरवरी, मार्च और अप्रैल में पूरा होगा। 90 फीसदी स्टूडेंटों को जॉब मिल जाएगी। 10 फीसदी स्टूडेंट हायर एजूकेशन या फिर रिसर्च करने लगते हैं। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्छे वेतन पैकेज पर जॉब करने वाले स्टूडेंटों के नाम का खुलासा डर के कारण नहीं किया जा रहा है।