फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेड़ की पूजा करने के बाद उसी को बनाया 'मौत का सहारा', बहन से कहे ये आखिरी शब्द

Wed, 22 May 2019 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ओरिया निवासी एक किसान ने जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच शुरू की। आत्महत्या से पहले किसान ने छोटी बहन को फोन कर पत्नी से विवाद होने की बात कही। फांसी लगाने से पहले उसने पेड़ की पूजा भी की।

विज्ञापन


 रसूलाबाद क्षेत्र के ओरिया निवासी भारत सिंह (40) ने अपने खेत में स्थित जामुन के पेड़ से फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता हुआ देखकर पुलिस को हत्या हो जाने की सूचना दी थी। इस पर सीओ संदीप सिंह, तिस्ती चौकी इंचार्ज प्रमेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतरवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि कानपुर महाराजपुर के बदलवापुरवा निवासी भारत सिंह के छोटे साले भीम का 12 मई को विवाह था। इसमें शामिल होने 9 मई को उसकी पत्नी शांति तथा 11 मई को उसके पुत्र शिवा, माइकल तथा हैप्पी भी गए थे। बच्चे 13 मई को घर आ गए लेकिन पत्नी शांति नहीं लौटी। इस पर भारत का मोबाइल पर पत्नी से विवाद हुआ।
विज्ञापन




 

Trending Videos
विज्ञापन

शिवा रोता हुआ यही कहता रहा कि उसको पता होता तो वह जान बचा लेता

घटना के बाद भारत की बहनें शर्मिला, सीता, शशी, रेखा, नेमा, लल्ली, संगीता व दृष्टिहीन मां रामप्यारी बदहवास सी हो गईं हैं। जान देने से पहले भारत सिंह ने अमरोहा निवासी छोटी बहन संगीता से फोन पर फांसी लगाने की बात कही।

ग्रामीणों ने बताया कि भारत के पास 20 बीघा कृषि भूमि है। चार वर्ष पहले भारत के छोटे भाई बबुआ ने भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

भारत सिंह के तीन पुत्र शिवा (13) माइकल (8) हैप्पी (7) को पिता का ही सहारा था। घटना से पहले बच्चे भी खेत में मौजूद थे, जिन्हें भारत ने घर जाने को कहा, लेकिन बच्चे इस बात को समझ नहीं सके। घर पहुंचते ही उनको पिता के मौत की जानकारी मिली। जिस पर पुत्र शिवा रोता हुआ, यही कहता रहा कि उसको पता होता तो वह उसे जान बचा लेता। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें