फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तालग्राम में संदिग्ध हालात में खेत पर पड़ा मिला किसान का शव, करंट लगने की आशंका

Tue, 15 Sep 2026 09:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: खेत पर गए किसान का शव मंगलवार शाम बिजली पोल के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने किसान की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खेत पर पड़ा मिला किसान का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडाला टिकुरियन गांव निवासी जगतराम शाक्य (38) पुत्र राजाराम खेती-किसानी करते थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

बिजली पोल के पास पड़ा मिला शव

परिजन तलाश करते हुए करीब शाम छह बजे खेत पर पहुंचे। वहां बिजली पोल के पास जगतराम का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें