फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। खासबरा गांव में एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद वह छत पर सोने गया था। बारिश होने पर नीचे आते समय पैर फिसलने से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव निवासी किसान रामफल कटियार (70) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू ने पुलिस को बताया कि रात में बारिश होने पर वह नीचे आ रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने पर जमीन पर आ गिरे। आवाज होने पर परिजन जागे और दौड़कर पहुंचे।
पिता के गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। परिजन उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रामवती बेटा पुष्पेंद्र व विवाहित बेटियां अंजू व मंजू का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि जानकारी के बाद दूसरे दिन पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी जीतमल ने घटना की छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने सीढ़ी से गिरकर मौत की बात कही है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें