फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े ने ली जान: बेटे से विवाद के बाद किसान ने शराब में मिलाकर पी लिया जहर, मौत

Sun, 10 May 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेटे से विवाद के बाद किसान ने आत्महत्या कर ली। घटना बिधूना कोतवाली के गांव कोठी कुसमरा की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठी कुसमरा में एक किसान का शनिवार शाम बेटे के साथ मामूली विवाद हो गया था। इससे नाराज किसान ने रविवार की सुबह शराब में जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़न पर परिजन सैफई ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव कोठी कुसमरा निवासी दीप सिंह (53) के घर के पास ही गांव में भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। शनिवार शाम कथा के दौरान ही दीप सिंह का अपने बड़े बेटे साहिल (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर पहुंचने पर यह विवाद और भी बढ़ गया। इसी तनाव के चलते रविवार सुबह किसान बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक उनके न आने पर परिजन ने तलाश की तो वह बेहोशी की हालत में गांव के पास पड़े मिले। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी सूचना
ग्रामीणों के अनुसार किसान ने शराब में सल्फास मिलाकर पी ली थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गए थे। दीप सिंह खेती-किसानी के अलावा लोडर चलाता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटों साहिल (23) व सागर (20) हैं। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। न किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें