फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पराली की आग बुझाने के दौरान झुलसा किसान, मौत

Fri, 15 May 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। शिवली थाना क्षेत्र क बलेथा में खेत में पड़ी पराली में लगी आग को बुझाने के दौरान एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। दोपहर बाद खेतों की ओर गए लोगों ने किसान को खेत में पड़ा देख घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बलेथा निवासी यतेंद्र सिंह ने बताया कि पिता रामदुलारे (68) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। गुरुवार सुबह 11 बजे रोज की तरह वह पिता को खेत पर स्थित नलकूप पर छोड़ कर घर लौट आए थे। दोपहर में वह नलकूप के कमरे में लेटे थे तभी पड़ोसी के खेतों में जमा पराली में किसी ने आग लगा दी। आग नलकूप के पास उगी झाड़ियों तक पहुंच गई। लपटें उठतीं देख पिता ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
आग बुझाने के दौरान लपटें तेज होने के चलते पिता आग से झुलस कर गंभीर रूप झुलस कर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। शाम चार बजे के करीब खेतों की ओर गए चरवाहों ने उन्हें खेत में पड़ा देख घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन पिता को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर किसान की पत्नी राजाबेटी, बेटे यतेंद्र, रमेश व परिजन रोने लगे। उधर किसान की आग से मौत की सूचना पर मैथा तहसीलदार सुनील कुमार व लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें