कानपुर देहात। माती रोड पर डीएम कार्यालय के पास बुधवार रात बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर निवासी अंकित (20) पुत्र उदय नारायण बुधवार रात 11 बजे के करीब नबीपुर से बाइक से आ रहे थे। माती मुख्यालय रोड आने पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)