फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार किसान को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Tue, 28 Jan 2020 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


चित्रकूट में पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरक्षा बरेठी गांव के किसान अनिल त्रिपाठी मंगलवार सुबह अपनी बाइक से शिवरामपुर में खरीदारी करने आए थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान फोन पर बात करने के लिए हाईवे के किनारे रुक गए। सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें