यूपी के चित्रकूट जिले में मौरंग लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के बंधुईन और लोडवारा के बीच पहाड़ों में अवैध खनन जारी है।
इसी खनन कार्य में लगा एक ट्रैक्टर जब मौरंग लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक की दबने से मौत हो गई। मृतक बंधुईन गांव का ही निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही खनिज विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।