हरदोई के मुन्नूखेड़ा में शनिवार की सुबह किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। उसके गले में गमछा बंधा था। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुन्नूखेड़ा निवासी प्रभू (70) पुत्र स्व. मैकू खेती करता था। उसकी पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। विधवा बेटी फूलमती उसके पास रहती है। फूलमती के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम प्रभू ज्वार की फसल देखने की बात कहकर घर से निकला था।