फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को शराब पिला व्यापारी ने कर लिया ये सौदा, उत्पीड़न से परेशान होकर मौत को लगाया गले

Wed, 12 Dec 2018 09:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किसान की फाइल फोटो, आलू खरीद का पर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में व्यापारी के उत्पीड़न से परेशान आलू किसान ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को किसान ने खेत से आलू की खुदाई कराई थी। शाम को एक आलू व्यापारी ने शराब पिलाकर उससे सस्ते भाव में आलू खरीद लिया था, तभी से किसान तनाव में था। परिजनों ने व्यापारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुदकुशी करने वाले दो किसानों के परिवार को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देेने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


गुरसाहयगंज क्षेत्र के सियरमऊ घासीपुर्वा निवासी किसान बृजेश यादव (30) वर्ष पुत्र जगत सिंह ने सोमवार को तीन बीघा आलू की फसल की खुदाई कराई थी। इसमें 72 पैकेट आलू निकला था। आरोप है कि उसी दिन शाम को पड़ोसी गांव धुकरी के आलू व्यापारी ने बृजेश को शराब पिलाई और नशे की हालत में उससे 160 रुपये प्रति पैकेट  (करीब 50 किलो) के हिसाब से सौदा कर लिया था जबकि बाजार में भाव लगभग 350 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन

आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी

परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह व्यापारी ने आलू खरीद का हिसाब किया। 160 रुपये प्रति पैकेट भुगतान करने पर बृजेश ने नाराजगी जताई लेकिन व्यापारी ने अधिक पैसे देने से इनकार कर दिया। बृजेश ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और दोपहर में फिर व्यापारी से बाजार भाव से भुगतान मांगा तो उसने फटकार दिया।

इससे आहत किसान बृजेश ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई सत्यराम ने कोतवाली में दी तहरीर में व्यापारी के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि जांच के आधार पर आलू व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें