यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना गुरसहायगंज-फर्रूखाबाद की है। यहां मझपूर्वा गुरसहायगंज निवासी राशिद पुत्र शकीर और मेराज पुत्र इख्तियार एक ही बाइक पर सवार थे। तभी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में फर्रूखाबाद मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने दोनों को रौंद दिया। चालक मौके से बस लेकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार मृतक राशिद बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।