फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur Crime: किसान की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान का पति साथियों समेत हिरासत में, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 17 Jun 2023 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की प्रधान पति ने शुक्रवार रात रात यूपी 112 पर कंट्रोल रूम में गांव के एक युवक राहुल द्वारा शराब के नशे में उनके पिता के साथ मारपीट करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस दोनों को पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ रही थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान के पति ने साथियो संग मिलकर किसान को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस किसान को लेकर कोतवाली आ रही थी, तभी रास्ते में हालत बिगड़ने पर पुलिस उसको घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची।

विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान पति और उसके दो साथियो को हिरासत में लिया है। अकबरपुर झवैया गांव निवासी माया देवी ने बताया कि बीते दिनों खलिहान की भूमि पर ग्राम प्रधान दिव्या देवी ने खुदाई कराई थी।
उक्त भूमि पर उनकी फसल रखी जाती है, जिसके चलते उनके 33 वर्षीय राहुल यादव पुत्र जगनायक ने खुदाई का विरोध किया। इस पर प्रधान के पति यदुवेंद्र सिंह उर्फ वीरू से कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार रात राहुल गांव के ही शिवनाराम साहू की दुकान में सामान लेने गया था।

विज्ञापन

रास्ते में किसान की तबियत बिगड़ी
आरोप है कि प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा। इसके बाद उसे कमरे मे बंद कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत किसान को घाटमपुर थाने लेकर आ रही थी। रास्ते में किसान की तबियत बिगड़ गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस पर पुलिस ने किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मां मायदेवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति समेत तीन लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शराब के नशे में साथ मारपीट
रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधान पति ने शुक्रवार रात रात यूपी 112 पर कंट्रोल रूम में गांव के एक युवक राहुल द्वारा शराब के नशे में उनके पिता के साथ मारपीट करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस दोनों को पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें