फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत मालिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बटाईदार और उसके बेटों समेत छह पर हत्या का आरोप

Mon, 13 Dec 2021 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में खेत मालिक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हथगाम में आशनाई के शक में बटाईदार ने अपने बेटों व अन्य के साथ मिलकर खेत मालिक की रविवार रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बटाईदार और उसके दो पुत्रों समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए हैं। हथगाम थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गणेश प्रसाद मोदनवाल (62) मिठाई विक्रेता थे। वह अक्सर दुकान बंद करने के बाद रात में खेत की देखभाल करने के लिए जाते थे।

रविवार को गणेश खेत से रात 10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनका बड़ा पुत्र बद्री प्रसाद उर्फ भैयालाल पिता की खोज करते हुए खेत पहुंचा। जहां रामऔतार के ट्यूबवेल के पास पिता का रक्तरंजित शव पड़ा था। चक रोड पर साइकिल, जलती टार्च और चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर हत्यारोपी का अंगोछा, एक जूता पड़ा मिला। पुलिस ने बटाईदार राम प्यारे लोधी को उसके ट्यूबवेल से पकड़ लिया। उसके कपड़ों में खून लगा था। ट्यूबवेल के अंदर से राम प्यारे का दूसरा जूता मिला।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी राम प्यारे की चारपाई के नीचे से बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया। भैयालाल ने राम प्यारे और उसके बेटों राकेश और धर्मेंद्र समेत तीन अज्ञात के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि करीब 20 साल से राम प्यारे लोधी ने बटाई पर खेत ले रखे थे। उसने कबूल किया कि खेत मालिक उसके परिवार की एक महिला से छेड़खानी करता था। इसी खुन्नस में हत्या की है। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार और सीओ अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

फोन आने के बाद गणेश पहुंचा था खेत
भैया लाल ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे पिता के फोन पर एक कॉल आई और पिता खेत के लिए चले गए थे। उसने आरोप लगाया कि राम प्यारे के किसी बेटे ने साजिश रचकर पिता को मारने के लिए फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गणेश की दुकान में आते-जाते
राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का शाहीपुर गांव स्थित मृतक गणेश की दुकान में आना-जाना रहता था। मृतक के बेटे राम विशाल ने बताया कि दो माह पहले भी उनकी दुुकान में पिता के पास राज्यमंत्री आए थे। पिता भाजपा कार्यकर्ता भी थे।

रात में शव चीर घर भेजने पर परिजन हुए नाराज
पुलिस रात होने के कारण शव को थाने ले आई और परिजनों को घर भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके साथ शव को सुबह भेजा जाएगा। परिजन सुबह थाने पहुंचे। थाने में शव नहीं था। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। थाने में सुबह मृतक के बेटों भैया लाल, राम विशाल, दुर्गेश, उमेश ने हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें