सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर जगह-जगह पार्टी आयोजित की गयी। इसी क्रम में यूपी के कानपुर शहर में फैंस ने अपने पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया।
कानपुर के काकादेव क्षेत्र में फैंस ने ढोल बजाकर व केक काटकर अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया व लंबी आयु की कामना की। मौके पर अनूप पाण्डेय, अभिषेक कटियार , किलकिल सचान, मायाराम, अरुण, दर्श, गौरव, रवि, शिवाकांत, प्रीतिका, रीना, वन्दना आदि लोग मौजूद रहे।