राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंट बनने के बाद आज पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचें। कानपुर देहात की डेरापुर तहसील के परौंख गांव से राष्ट्रपति भवन तक सफर तय करने वाले रामनाथ कोविंद के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। उनका परिवार आज भी साधारण तरीके से रहता है। राष्ट्रपति कोविंद पांच भाईयों में सबसे छोटे है।
पांच भाइयों के परिवार में 17 बेटियां और 7 बेटे हैं। इनकी चार भतीजियां और एक भतीजा प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। किसी भाई की कपड़े की दुकान है तो कोई व्यापार कर रहा है। झींझक में राष्ट्रपति के भाई मोहनलाल, शिवबालक राम और प्यारेलाल का परिवार रहता है। जबकि चौथे भाई रामस्वरूप परिवार समेत मध्य प्रदेश के गुना में रहते हैं।
इसके अलावा दो बहनें थीं, जिनकी अब मौत हो चुकी है। देश के सर्वोच्च पद पर होने के बाद भी राष्ट्रपति ने कभी भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया। भतीजी अंजली कोविंद और भाभी विद्यावती ने बताया कि पढ़ाई के लिए उन्होंने सभी को आगे बढ़ाया, लेकिन किसी को शॉर्टकट का रास्ता नहीं दिखाया। यही वजह है कि आज भी सभी अपनी-अपनी काबिलियत के मुताबिक कमा खा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने किसी की नौकरी या अन्य कोई तरीके से आगे बढ़ाने के लिए गलत तरीके से किसी की पैरवी नहीं की है। राष्ट्रपति आज पैतृक गांव परौंख पहुंचे। इस दौरान उनके भाई, भतीजे और भाभी समेत परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने परिवार और दोस्तों से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल पर ही राष्ट्रपति के लिए अलग से सेफ हाउस भी बनाया गया था।
पिता : मैकूलाल कोविंद
स्व. मोहनलाल कोविंद
स्व. शिवबालक राम कोविंद
रामस्वरूप भारती कोविंद
प्यारेला कोविंद
रामनाथ कोविंद
बड़े भाई स्व. मोहनलाल कोविंद
पत्नी- कलावती
निवासी- झींझक
बच्चे-
तीन बेटियां:
रामकिशोरी, विजय लक्ष्मी, मिथिलेश,
बेटे : शिवकुमार, रमेश कुमार, रवि कुमार, दिवंगत दिनेश, दिवंगत सुरेश
बड़े भाई स्व.शिवबालक राम
पत्नी - विद्यावती
निवासी- झींझक
छह बेटियां- मंजूलता, अनीता, अंजली, कमलेश, हेमलता, कंचनलता
रामस्वरूप भारती
पत्नी- जयदेवी
निवासी- एमपी गुना
तीन बेटियां- मधु, मंजू, कमलेश
प्यारेलाल कोविंद
पत्नी- गंगादेवी कोविंद
निवासी-झींझक
बच्चे- अविनाश, कविता, पंकज, रंजना, शशि, दयालता, दीपक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
पत्नी- सविता कोविंद
निवास- इंदिरा विहार कल्याणपुर कानपुर
पैतृक निवास- डेरापुर तहसी, गांव परौंख कानपुर देहात
बेटी-स्वाती कोविंद
बेटा- प्रशांत कोविंद
बहू-गौरी
पोते-पोती : गागू और अनन्या
बहन स्व. गुमता देवी
निवासी- मकरावटगंज कानपुर नगर
स्व. पार्वती देवी
निवासी- मकरावटगंज कानपुर नगर