फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका प्रकरण: सुशील कौशल की फिरोजाबाद के काॅलेज की डिग्रियां, जांच शुरू, मास्टर माइंड पुष्पेंद्र का वेतन रोका

Fri, 19 Jun 2020 10:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड पुष्पेंद्र प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर खास में सुशील कौशल के नाम से नौकरी करते पकड़ा गया। उसके अभिलेखों की जांच शुरू हो गई है। सुशील कौशल की डिग्रियां फिरोजाबाद के इंटर व डिग्री काॅलेज की हैं। बीएसए ने शिक्षक सुशील कुमार का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड पुष्पेंद्र कायमगंज क्षेत्र के कंपिल में प्राथमिक विद्यालय कुंवपुर खास में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था। एसटीएफ ने उसको पकड़ कर जेल भेज दिया है। दूसरे के अभिलेख से शिक्षक की नौकरी करने का मामला खुलने पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज को जांच सौंपी।

बीएसए ने शिक्षक सुशील कौशल का वेतन रोक दिया। नौकरी के लिए पुष्पेंद्र ने सुशील कौशल के जो शैक्षिक अभिलेख लगाए थे। वे सभी अभिलेख  फिरोजाबाद के एक इंटर व डिग्री कॉलेज के है। 2004 की हाईस्कूल, 2006 की इंटरमीडिएट और 2009 की स्नातक डिग्री व बीटीसी डिग्री लगाई थी। अभिलेख फर्जी हैं या असली इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


बीईओ कायमगंज बेगीश गोयल को जांच दी गई है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि सुशील कौशल के नाम शैक्षिक अभिलेख लगाकर पुष्पेंद्र ने नौकरी पाई थी। जो अभिलेख लगाए गए हैं, वह सही हैं या गलत, इसकी जांच कराई जा रही है। शिक्षक सुशील कौशल जेल में है। इस संबंध में बीईओ की रिपोर्ट आने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें