फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका अनामिका प्रकरण :17 बर्खास्त शिक्षकों से 6.89 करोड़ की होगी वसूली, लिस्ट में देखे वसूली वालों के नाम

Sun, 05 Jul 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड शिक्षक सुशील कुमार कौशल उर्फ पुष्पेंद्र समेत बर्खास्त 17 शिक्षकों को दिए गए वेतन की रकम 6 करोड़ 89 लाख 3 हजार 130 रुपये की रिकवरी होगी। शमसाबाद व कायमगंज बीआरसी से रिकवरी संबंधी रिपोर्ट तैयार कर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में भेज दी गई है।
विज्ञापन


अभी नौ और बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली संबंधी विवरण तैयार किया जा रहा है। मास्टर माइंड पुष्पेंद्र कायमगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर खास में सुशील कुमार कौशल के अभिलेखों से नौकरी कर रहा था। अभिलेख फर्जी मिलने पर बीएसए लालजी यादव ने बर्खास्त कर दिया था। रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

इसी तरह डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने में बर्खास्त हो चुके 25 शिक्षकों ने नियुक्ति से अभी तक कितना वेतन लिया है इसका लेखा जोखा निकाला गया। शमसाबाद बीईओ ने सात बर्खास्त शिक्षकों से 3 करोड़ 7 लाख 21 हजार 767 रुपये और कायमगंज बीईओ ने 10 बर्खास्त शिक्षकों से 3 करोड़ 81 लाख 81 हजार 363 रुपये की वसूली किए जाने संबंधी रिपोर्ट तैयार कर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में दी है।
विज्ञापन


बकाया नौ बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली का विवरण तैयार किया जा रहा है। वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिन बर्खास्त शिक्षकों की सूची बनकर आ गई है उनसे रिकवरी की जाएगी। 

इन बर्खास्त शिक्षकों से इतनी होगी रिकवरी
मास्टर माइंड सुशील कुमार कौशल से 2796857 रुपये, शिक्षक सूरजभान सिंह से 4290100 रुपये, अजय सिंह से 4298753 रुपये, अनिल कुमार से 4068749 रुपये, शिव प्रताप सिंह से 4232629 रुपये, पियूष कुमार से 4215979 रुपये, अर्चना यादव से 3898876 रुपये, अनीता वर्मा से 4235491 रुपये, ज्योति कटियार से 4402892 रुपये, पवन कुमार से 1741037 रुपये, अजीत गंगवार से 4700593 रुपये, राजू सिंह से 4842975 रुपये, सुरजीत सिंह से 4256308 रुपये, श्रीकृष्ण से 3761471 रुपये, विजय सिंह से 4147633 रुपये, सीमा राठौर से 4350079 रुपये और शिव भगत सिंह 4662708 रुपये।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें