सिपाही भर्ती परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में विग लगाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी ने अलीगढ़ के दो सिपाहियों पर पास कराने का ठेका लेने का आरोप लगाया है। पुलिस की एक टीम अलीगढ़ जाकर दोनों सिपाहियों से पूछताछ करेगी। फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसने लिखित परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन उसकी लंबाई कम थी।
यह बाधा पार कराने के लिए बाजोत, टप्पल (अलीगढ़) निवासी दिल्ली में तैनात सिपाही और दमुआका (अलीगढ़) निवासी यूपी पुलिस में तैनात सिपाही से संपर्क किया था। आरोप है कि दोनों ने कद की बाधा पार कराने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने सिपाहियों को 12 हजार रुपये कैश दे दिए। बाकी रुपये पास होने के बाद देने की बात कही थी।