हमीरपुर में अवैध खनन और सिंडीकेट के नेटवर्क को लेकर सीबीआई ने तत्कालीन खनिज अधिकारी समेत 13 लोगों को दिल्ली सीबीआई कार्यालय में तलब किया है। इनमें एक खनिज विभाग का रिटायर्ड लिपिक व एक बांदा में तैनात कर्मी है।
खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने बीते 25 नवंबर को मुख्यालय आकर 11 दिनों तक यहां रुककर जांच की थी। टीम ने अवैैध खनन को लेकर मौरंग कारोबारियों व इससे जुड़े अधिकारियों को तलब कर बयान लिए।