फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, हजारों लीटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाद्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर आवास विकास-3 और पनकी स्थित मकानों में चल रही नकली घी बनाने की दो फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। टीम ने मौके से हजारों लीटर तैयार घी, ब्रांडेड नामों के रैपर, केमिकल और निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। माल सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रिहायशी इलाकों में मिलावटी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। खाद्य विभाग की दो टीमें शुक्रवार शाम छापेमारी करने पहुंच गईं। मौके पर चारों तरफ टिन के डब्बे और ड्रम में भरा घी और कच्चा माल मिला। यही नहीं अलग-अलग एक्स्ट्रा फ्रेश और कुकिंग मीडियम नाम के रैपर मिले। कोई कर्मचारियों सही जानकारी नहीं दे पाया।
दोनों यूनिट के संचालक अमन गुप्ता से लाइसेंस मांगा तो आरोपी ने खुद को बीमार बताकर टीम से बातचीत किए बिना चला गया। अधिकारियों का मानना है कि नकली घी को ब्रांडेड पैकिंग में भरकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन




एक ही संचालक, दो ठिकाने, जांच जारी

सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर एक ही व्यक्ति फैक्टरी संचालित कर रहा था। एक टीम कल्याणपुर और दूसरी पनकी में जांच कर रही है। नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें