फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फेसबुक अकाउंट ने उद्योगपति के घर में मचाया हाहाकार, जिसे सब बहू समझ रहे थे वो कोई और था, गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 07:33 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में सिविल लाइंस निवासी उद्योगपति की बहू का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले तीन महीने से आरोपी महिला के फेसबुक दोस्तों को आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला ने बताया कि जनवरी में एक युवक ने महिला के नाम से उसकी फोटो लगाकर फेसबुक अकाउंट बनाया था। फिर वह उनके सभी फेसबुक दोस्तों से जुड़ता गया। कुछ दिन बाद वह उन्हें अश्लील मैसेज, वीडियो व फोटो भेजने लगा। जानकारी होने पर 23 फरवरी को पीड़िता के देवर ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

फेसबुक चलाते समय बरतें सावधानी

ऐसी पहुंची पुलिस
साइबर सेल ने फेसबुक हेडक्वार्टर को फेसबुक यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) नंबर देकर आईपी एड्रेस ट्रेस किया। आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाइल नंबर का पता चला जिसे युवक इस्तेमाल कर रहा था। सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन व नाम पते की जानकारी कर शुक्रवार को फर्रुखाबाद के याकूतगंज निवासी आयुष गुप्ता को दबोच लिया। आयुष पिता के साथ परचून की दुकान चलाता था।

साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि फेसबुक इस्तेमाल करने वालों को सिक्योरिटी के विकल्प पर जाकर प्रोफाइल व्यू में ‘केवल फ्रेंड’ के विकल्प को एक्टिव रखना चाहिए। इससे यूजर की प्रोफाइल वही लोग देख सकेंगे जो उसकी फ्रेंड लिस्ट में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें