फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड प्रकरण: डॉ. रिजवान का मूलगंज का पता भी निकला फर्जी, मकान की जगह निकला अपार्टमेंट

Tue, 13 Dec 2022 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस की एक टीम डॉ. रिजवान के मोबाइल और लैपटॉप को खंगालने में लगी है। उसमें जानकारी मिली है कि पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, थाईलैंड, मलेशिया के अलावा वह श्रीलंका भी गया था। इतने देशों की यात्रा उसने क्यों की इसे लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में एक और खुलासा हुआ है। डॉ. रिजवान और उसके परिवार ने मूलगंज के जिस पते पर आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाया था वहां वे कभी रहे ही नहीं। पुलिस जब पते पर जांच करने पहुंची तो वहां मकान की जगह एक अपार्टमेंट मिला। अपार्टमेंट के निवासियों से जब पूछताछ की गई तो सभी ने डॉ. रिजवान को पहचानने से इनकार किया।

विज्ञापन


बताया कि डॉ. रिजवान और उसका ससुर खालिद कभी यहां रहे ही नहीं। सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान के जिस प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी डॉ. रिजवान का आधार बनाया गया था उसमें पता मूलगंज 39/69 मजीद अहमद रोड लिखा था। बताया गया था कि इस पते पर खालिद और डॉ. रिजवान का परिवार रहता है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि उक्त पते पर आशियाना अपार्टमेंट के नाम से बिल्डिंग है। पुलिस ने जब बिल्डिंग में रहने वाले 12 परिवारों से पूछताछ की तो सभी ने डॉ. रिजवान व उनके परिवार के किसी भी सदस्य को पहचाने से इनकार कर दिया। यहां तक की आपर्टमेंट के बाहर लगे बोर्ड में किसी का नाम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका भी जाता था डॉ. रिजवान
पुलिस की एक टीम डॉ. रिजवान के मोबाइल और लैपटॉप को खंगालने में लगी है। उसमें जानकारी मिली है कि पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, थाईलैंड, मलेशिया के अलावा वह श्रीलंका भी गया था। इतने देशों की यात्रा उसने क्यों की इसे लेकर जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। सूत्रों के अनुसार जांच टीम हवाला कारोबार के संबंध में भी पड़ताल कर रही है। 

बैंक डीटेल से होगा खुलासा
पुलिस ने सभी छह बैंकों से पत्राचार कर डॉ. रिजवान के छह बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट मांगी थी। जिसपर बैंकों ने देर शाम को पुलिस को डाटा उपलब्ध करा दिया है। पुलिस उसे खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें