आईटीआई रोड में खड़ी कार में लगी आग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर लगे कूड़े के ढेर की चिंगारी से विभाग के टीजीटू की कार में आग लग गई। कर्मियों की सूचना पर टीजीटू ने कार हटाकर आग पर काबू पाया।
चांदपुर थाना क्षेत्र मिरखी गांव निवासी दीपक पटेल जहानाबाद उपकेंद्र में टेक्नीशियन (टीजीटू) हैं। मंगलवार दोपहर को वह आईटीआई रोड स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय खंड द्वितीय के कार्यालय गए थे। दीपक ने कार नर्सिंग होम के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी। कुछ देर बार कार में आग लग गई। कार में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने से कर्मचारियों को कार विभाग के कर्मचारी की कार होने की आशंका हुई। कार्यालय में जाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे टीजीटू ने कार को हटाकर आरओ प्लांट से पानी डालकर आग बुझाई। कार कूड़े के ढेर पर खड़ी थी। कूड़े का ढेर सुलग रहा था। आशंका है कि आग कूड़े की चिंगारी से लगी होगी।