फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में फंदे से लटका मिला फैक्टरी कर्मी का शव

Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के बलेथा गांव में एक फैक्टरी कर्मी का शव बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

बलेथा निवासी राजकुमार के पुत्र सतेंद्र उर्फ शीलू (28) का शव फंदे पर लटका मिलने पर रूरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पत्नी शोभा ने बताया कि पति कानपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब वह उठी तो पति फंदे पर लटक रहे थे। अनहोनी पर मृतक की मां सुषमा, पिता राजकुमार,भाई गोलू, पत्नी शोभा, बच्चे उत्कर्ष व उजाला रोते बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दरोगा अनिल कुमार को भेजा गया था लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। जांच में पता चला कि युवक अक्सर बीमार रहता था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें