पुखरायां। भोगनीपुर थाना के मावर के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर एंबुलेंस में इलाज के लिए जा रही किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जालौन थाना आटा के परासन निवासी शिवशंकर ने बताया कि वह पुत्री रजनी (16) को इलाज के लिए एंबुलेंस से कानपुर लेकर जा रहे थे। उसे हालत गंभीर होने पर उरई से रेफर किया गया था। भोगनीपुर थाना के मावर गांव के पास मंगलवार की रात झांसी-कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन उनकी एंबुलेंस में टक्कर मारकर निकल गया। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। पुत्री की अधिक हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि देवीपुर चौकी के उपनिरीक्षक संजीव कटारा ने पोस्टमार्टम करवाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)