फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत, बाइकर्स घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के विसायकपुर गांव के पास हाईवे पर सड़क पार कर रहे प्राइवेट फैक्टरी कर्मी उमेश तिवारी (45) को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक पलट गई। हादसे में उमेश की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

मंगलपुर के खमैला गांव निवासी चंद्र शेखर तिवारी का बेटा उमेश एक फैक्टाी में काम करता था। रविवार की रात वह फैक्टरी से घर जा रहा था। विसायकपुर गांव के पास हाईवे पर वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर सड़क पर गिर गया। बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर सवार कपूरा कन्नौज निवासी विमल(26) और उसके रिश्तेदार कपली गांव पनकी निवासी शिवा (33) को हैलट रेफर कर दिया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने घायलों को अकबरपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय घायल पनकी से भुजपुरा शिवली रिश्तेदार के घर जा रहे थे। थाना प्रभारी के मुताबिक उमेश के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे में उमेश की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें