फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला फैक्टरी कर्मी, हालत गंभीर

Sat, 14 Jun 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के नारीखेत के एक घर में शुक्रवार दोपहर फैक्टरी कर्मी खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। सोते समय उसके ऊपर हमला किए जाने की चर्चा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित कर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शिवली थाना के ज्योति सरैया के रहने वाले रजनीकांत दुबे (45) रनियां के रानीखेत में मकान बना कर रह रहे हैं। चचेरे साले विकास तिवारी ने बताया कि जीजा खानचंद्रपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते है। सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंंचे तो फैक्टरी से बहन सावित्री के पास फोन पहुंचा। जिसके बाद वह घर में उन्हें देखने गए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दीवार फांदकर दोपहर 12:05 बजे अंदर पहुंचे तो चारपाई पर वह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।
बताया कि गुरुवार रात 8:35 बजे फोन पर जीजा से बात हुई थी। जिस पर उन्होंने पातालेश्वर मंदिर में होने की बात बताई थी। वह दो वर्ष पहले रानीखेत में प्लॉट बनवाकर बहन के साथ रहने लगे थे। दो माह पहले तबीयत खराब होने पर बहन मायके गहलौं चली गई थी। फैक्टरी कर्मी के ऊपर हमला किए जाने व खून से लथपथ हालत में मिलने की जानकारी पर अकबरपुर सीओ संजय वर्मा, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में चारपाई और जमीन में जगह-जगह खून की बूंदे पड़ी मिली हैं। वहीं चारपाई के पास डंडा और रस्सी पड़ी मिली और पास में ही सैंडो बनियान, लोटे, ग्लास में खून के धब्बे मिले। पुलिस ने डंडा और रस्सी को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि घायल अभी ठीक से बोल नहीं पा रहा है। इस वजह से उससे कुछ जानकारी नहीं मिली है। घटना के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें