स्टेप एचबीटीआई में आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में इस तरह से दिखा छात्र-छात्राओं का उत्साह
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
स्टेप एच.बी.टी.आई. कानपुर में आयोजित इंट्रा कॉलेज फेस्ट उद्भव रोमांच से भरपूर रहा। इस दौरान छात्र -छात्राओं ने फेस पेंटिंग ,कैप पेंटिंग ,शॉट पुट, टग ऑफ़ वॉर कॉम्पटीशन में जबरदस्त उत्साह दिखाया।
इस दौरान छात्रों को ‘मुद्रा परिवर्तन’ और ‘प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक ज्ञान’ जैसे मुद्दों से अवगत कराया गया। संसथान के निदेशक प्रोफ.आर.के.त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि एच.बी.टी.यू. के कुलपति प्रोफेसर ऍम. ज़ेड.खान का पुष्प भेट करके स्वागत किया। सांस्कृतिक के 12 आयोजनों में 405 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 76 विजयी हुए। बच्चों को उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की इन अवसरों पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने से बच्चो का ना केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि वे मानसिक रूप से भी विकसति होते है। वरिष्ठ प्रबंधक गोपाल मेहरोत्रा, डॉ.प्रभात के.द्विवेदी, खेल संयोजक योगेश पुरि, ऋचा मिश्र, स्मिता द्रोण, वरिष्ठ प्रबंधक गोपाल मेहरोत्रा, डॉ.सी.के.तिवारी, श्री गोपाल त्रिवेदी, डॉ.आशीष त्रिवेदी,डॉ. तुलिका सक्सेना, डॉ. योगेश पुरि, सुचिता शुक्ला, सतीश चन्द्र ओझा , प्रियंका गुप्ता, रितु सिंह, के.के.भर्तिया, ऋचा मिश्र आदि मौजूद रहे।