फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन टीम पहुंची इटावा सफारी, शावकों की खैरियत जानी

Thu, 17 Nov 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वैक्सीन शावकों की उम्र तीन माह होने के बाद दी जाएगी
विज्ञापन
अमेरिका के सेंटयागो से आई पशु विशेषज्ञों की टीम ने इटावा सफारी पार्क पहुंच कर शेरनी जेसिका के शावकों का हालचाल लिया। टीम शावकों के लिए कैनाइन डिस्टेंपर की वैक्सीन भी लेकर आई है। यह वैक्सीन शावकों की उम्र तीन माह होने के बाद दी जाएगी। अमेरिकन टीम ने वेटनरी हास्पीटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी से शावकों की चहल कदमी देखी। 
विज्ञापन

अमेरिकन पशु विशेषज्ञ डा. नदीन व डा. कर्बी मंगलवार को इटावा सफारी पार्क पहुंचे सफारी के वेटनरी हास्पीटल की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतुष्टी जाहिर की और कहा कि यहां मौजूद विश्व स्तरीय सुविधाएं जानवरों को बेहतर इलाज देने में मददगार साबित होंगी। कंसल्टेंट मिस्टर कर्वी ने भी सफारी की अन्य व्यवस्थाओं को देखने के बाद सफारी प्रशासन को कुछ सुझाव दिए। दोनों अमेरिकन विशेषज्ञों ने यहां हिरन सफारी को भी देखा और सफारी पार्क में चल रहे अन्य सफारियों के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि अमेरिकन विशेषज्ञों से शावकों के लिए कैनाइन डिस्टेंपर की वैक्सीन भी मंगाई गई है। विशेषज्ञों ने यह वैक्सीन उन्हें सौंप दी है। डा. नदिन ने सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर बाड़े में शावकों की चहलकदमी को देखने के बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ बताया। सफारी के दौरे के बाद टीम अमेरिका के लिए वापस लौट गई।
तीन माह बाद देंगे पहली डोज
इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका से शावकों को कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन की पहली डोज तीन माह की उम्र पूरी होने के बाद दी जाएगी। अभी शावक सिर्फ एक माह 12 दिन के हुए हैं।  सफारी के डाक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार शावकों को कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन की कुल तीन डोज दी जाएगी। पहली डोज तीन माह पर और दूसरी व तीसरी 21-21 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। इसके अलावा शावकों को अन्य बीमारियों की भी वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें