चित्रकूट इंटर कॉलेज में हुई बम बिस्फोट से चार बच्चों की मौत के बाद शहर के पटेल तिराहा में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग में जाम लगा दिया। साथ ही डीएम-एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हादसे में मृत चार बालकों में दो का पोस्टमार्टम चित्रकूट में हुआ।