फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: म्यूचुअल फंड, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय योजना का महत्व समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वित्तीय साक्षरता केवल धन का प्रबंधन करना नहीं है, बल्कि ऐसे सही और विवेकपूर्ण वित्तीय निर्णय लेना है, जो व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाते हैं। यह बात मुख्य अतिथि फ्रेंकलिन टेम्पलटन इंडिया के निदेशक जुजैर तंबावाला ने कही। वह मंगलवार को सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के सहयोग से टर्निंग फाइनेंशियल लिट्रेसी इनटू ए लाइफ स्किल विषय पर व्याख्यान दे रहे थें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल अधिक आय अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि धन का सही प्रबंधन, नियमित बचत, सुनियोजित निवेश अपनाना है। उन्होंने छात्रों को म्यूचुअल फंड, चक्रवृद्धि की शक्ति, दीर्घकालिक निवेश, जोखिम प्रबंधन और वित्तीय योजना के महत्व को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों से समझाया। छात्रों से वित्तीय रूप से जागरूक बनने, समय रहते निवेश की आदत विकसित करने तथा सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लेने का आह्वान किया।

स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया ने कहा कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता केवल एक विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र के लिए आवश्यक जीवन कौशल है। हमारा उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। यह बात विशेष व्याख्यान में कही। संकायाध्यक्ष प्रो. अंशु यादव, डॉ. विवेक सचान, डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें