फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी यूथ ताइक्वांडो में शहर के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगाई। यह प्रतियोगिता 12 और 13 जुलाई को आगरा में हुई।
विज्ञापन

जूनियर बालिका अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में पलक सरोज ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हो गया है। जूनियर बालक ओवर-73 किलोग्राम वर्ग में कार्तिक चौरसिया ने कांस्य पदक हासिल कर कानपुर का गौरव बढ़ाया। फ्रेशर वर्ग में भी शहर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें अद्विका खेड़िया, अभय चौधरी, आराध्या श्रीवास्तव और अविग्ना तिवारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार, महासचिव तुषाल साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, कोच लाली यादव, कोच अभिषेक शुक्ला, कोच अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें