इंटरमीडिएट के बाद इंजीनियर बनने की राह को आसान बनाने के लिए ‘अमर उजाला’ और ‘एसआरएम यूनिवर्सिटी’ 23 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं। इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंटों को टिप्स देंगे।
कार्यशाला का आयोजन बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में होगा। इसमें प्रवेश निशुल्क है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस कार्यशाला में शहर के जाने-माने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के एक्सपर्ट स्टूडेंटों को अपने अनुभव और उचित कॅरियर चुनने का सही और आसान रास्ता बताएंगे।
कार्यशाला में पर्सनालिटी डेवलपमेंट काउंसलर और एक्सपर्ट टीम भी मौजूद रहेगी। कार्यशाला में कोई भी स्टूडेंट और कॉलेज हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॅरियर एक्सपर्ट से स्टूडेंट मशविरा ले सकते हैं। गौरतलब है कि कानपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी, बरेली और इलाहाबाद में भी इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
मिलेंगे इनाम, कराएं रजिस्ट्रेशन
कार्यशाला में एक्सपर्ट के प्रश्नों का उत्तर देने वाले स्टूडेंटों को इनाम भी दिए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 9307911933 मोबाइल पर अपना नाम, क्लास, कॉलेज और उम्र लिख कर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होंगे।