फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: दिवाली पर शिवम के बनाए मिट्टी के कलात्मक दीयों से रोशन होगा सीएम आवास

Thu, 12 Nov 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सफेद शर्ट पहने शिवम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
माटी कला के हुनरमंद शिवम के कलात्मक दीये लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास की चौखट तक पहुंच गए हैं। इस बार दीपावली सीएम और कैबिनेट मंत्रियों के आवास इन्हीं दीयों से रोशन होंगे। माटी कला बोर्ड चेयरमैन की पहल पर शिवम् ने मिट्टी के 21 सौ दीयों की खेप लखनऊ पहुंचाई है। 
विज्ञापन


माटी कला के हुनरमंदों की हौसला आफजाई के लिए दीपावली पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर मिट्टी के दीयों से रोशनी होगी। कैबिनेट मंत्रियों के आवासों पर भी दीये जलाए जाने की रुपरेखा बनी है। जिले के राजपुर निवासी राजकुमार प्रजापति का बेटा शिवम् प्रजापति कुम्हारी कला में नये आयाम गढ़ रहा है।
विज्ञापन

वह सरवनखेड़ा ब्लाक कार्यालय के पास छह हजार रुपये प्रति माह किराये पर जमीन लेकर मिट्टी के बर्तन व कलात्मक सजावटी सामान बनाता है। उसे खादी ग्रामोद्योग से वर्ष 2019 में 5 लाख रुपये ऋण मिला। उसने इन पैसों से मिट्टी पिसाई मशीन, जनरेटर व सांचा आदि खरीदा। इधर, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर प्रजापति की पहल पर कलात्मक दीयों की मांग सीएम व कैबिनेट मंत्रियों ने की। शिवम् कहते हैं कि 21 सौ कलात्मक दीयों की खेप लखनऊ भेजी गई है। 

प्राइवेट नौकरी छोड़ चुना खुद शुरू किया काम
शिवम कहते हैं कि पिता कानपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। नौकरी छूटने पर आर्थिक दिक्कतें आई तो घर पर किराना दुकान की गई। उसने  बीएससी तक पढ़ाई की। निजी अस्पताल में नौकरी की। एक दिन एक रिश्तेदार के यहां मिट्टी के बर्तन बनते देखकर खुद का काम करने की इच्छा हुई। वह नौकरी छोड़कर खुद का काम चुना। शादी समारोह में मिट्टी के कुल्हड़ की खूब मांग है। प्रति माह दस से पंद्रह हजार रुपये की आमदनी होती है। कुछ बचत भी हो जाती है।

इस दीपावली पर शिवम् के हाथों बने मिट्टी के कलात्मक दीये सीएम व अन्य कैबिनेट मंत्रियों के आवास पर रोशनी करेंगे। 21 सौ दीये शिवम् ने भेजें हैं। इसमें से पांच सौ दीये सीएम आवास व अन्य दीये कैबिनेट मंत्रियों के यहां दीपावली पर जलाए जाएंगे।
धर्मवीर प्रजापति, माटी कला बोर्ड, चेयरमैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें