फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसाल: तेजस एक्सप्रेस में गिरी हीरे की अंगूठी, सफाईकर्मी ने खोज निकाली

Sun, 11 Feb 2024 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक सफाईकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। तेजस एक्सप्रेस में एक यात्री की हीरे की अंगूठी गिर गई। सफाई कर्मी ने बाथरूम के पास से अंगूठी खोज निकाली और यात्री को सौंप दी।
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने खोज निकाली हीरे की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस में सफाईकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। शनिवार की सुबह ट्रेन में एक यात्री की हीरे की अंगूठी गिर गई। उन्होंने आरपीएफ स्क्वॉड को जानकारी दी। थोड़ी देर में सफाई कर्मी सुभाष ने बाथरूम के पास से अंगूठी खोज निकाली और यात्री को सौंप दी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर के हिजली निवासी चंदन घोष तेजस के ए-टू-कोच से नई दिल्ली जा रहे थे। कानपुर से ट्रेन छूटते ही उन्होंने हीरे की अंगूठी गुम होने की सूचना स्क्वॉड को दी। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ तुरंत कोच अटेंडेंट, वेटर और अन्य यात्रियों से पूछताछ की। चंदन घोष ने बाथरूम के आसपास अंगूठी गिरने की आशंका जताई। इसके बाद सभी लोगों ने कोच में अंगूठी की तलाश शुरू की। सफाई कर्मी सुभाष ने थोड़ी देर में अंगूठी खोज निकाली। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरभि शर्मा ने बताया कि यात्री ने आरपीएफ और सफाईकर्मी की काफी सराहना की है।

आम्रपाली अमृतसर में दो घंटे देरी से चलेगी
एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 14 फरवरी को अपने मूल स्टेशन अमृतसर से दो घंटे विलंब से चलेगी। इस वजह से यह अपने हर स्टेशन पर दो घंटे की देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें