फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कन्वेंशन सेंटर में पूर्व फौजी किए गए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां सुरक्षा के लिए पूर्व फौजी तैनात किए गए हैं। सोमवार को एमएचपीएल कंपनी ने कर्मचारियों को बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मियों को सामान उठाने का मौका भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कन्वेंशन सेंटर का मुद्दा एक बार फिर गरमाया जब शनिवार को सोशल मीडिया पर यहां 23 अक्तूबर से प्रदर्शनी लगाए जाने का प्रचार होने लगा। अभी इसे हैंडओवर न करने और प्रदर्शनी के आयोजन की खबर पर सवाल उठने लगे। अगले दिन रविवार सुबह कानपुर स्मार्ट सिटी और इसके संचालन का ठेका लेने वाली कंपनी मेसर्स श्री बाला जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात बिना उद्घाटन कराए कन्वेंशन सेंटर कंपनी को हैंडओवर कर दिया गया।
सोमवार को यहां कानपुर स्मार्ट सिटी की ओर से पूर्व फौजियों की तैनाती कर दी गई। एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों का आरोप है कि पूर्व फौजियों ने कन्वेंशन सेंटर की सुरक्षा संभालते ही उनके कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। उन्हें अंदर रखे बर्तन, कपड़े तक नहीं निकालने दिया गया। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नोडल अफसर आरके तिवारी ने बताया कि रविवार को ही हैंडओवर करने के साथ ही चार पूर्व फौजी तैनात किए गए थे। कंपनी के कर्मचारियों को अपना सामान निकालने का मौका दिया गया, उसके बाद ही इनकी तैनाती की गई। सोमवार को दो और पूर्व फौजी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें