हमीरपुर में पूर्व प्रधान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यूपी के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारा के पूर्व प्रधान हरि ओम (47) पुत्र देवी शरण ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पूर्व प्रधान हरिओम ने रविवार रात करीब 10 बजे घर पहुंच कर घर वालों के साथ झगड़ा किया और मारपीट की।
विज्ञापन
घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया। डर की वजह से घर वाले बाहर निकल आए। इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और अटारी में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिओम के 17 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।