औरैया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र व राज्य सरकार आरक्षण के नाम पर अति पिछड़ों और पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया।
कहा कि इन वर्गों के लोगों को एकजुट होने का समय आ गया है। एलजी गार्डन में पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग और अति पिछड़ों का शोषण भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के नाम पर कर रही है।