जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाता पुलिसकर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लग गई है। शासन की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में जनपद को इसके लिए प्रदेश में 18वां स्थान मिला है। वहीं, द्वितीय डोज लगवाने के मामले में स्थिति ठीक है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग की ओर सभी को वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर स्वास्थ्य टीमों से लगातार समन्वय बनाकर गांव-गांव कैंप लगाया जा रहा है।
अब तक जिले में 18 साल से ऊपर के शतप्रतिशत लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को शासन से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रथम डोज लगवाने के मामले में जनपद 18वें नंबर पर है। अब डीएम के माध्यम से वैक्सीनेशन की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
वहीं, द्वितीय डोज लगवाने के मामले में प्रदेश 11वें स्थान पर हैं। जनपद में 67.74 फीसद लोगों को द्वितीय डोज लग चुकी है। सीएमओ ने बताया कि स्कूल बंद होने की वजह से किशोरों को वैक्सीन लगवाने का कार्यक्रम तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है। इस वजह से प्रदेश में यह 23वें नंबर पर है।