फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि परिसर में आज से शुरू होंगी सम सेमेस्टर की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की कक्षाएं सोमवार से प्रारंभ की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अकादमिक कार्यक्रम के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं निर्धारित तिथि से नियमित रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा ने बताया कि सम सेमेस्टर की कक्षाओं को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों, संकायों एवं संबद्ध शिक्षण इकाइयों में शिक्षण कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से शुरू किया जाएगा ताकि शैक्षणिक सत्र सुचारु रूप से संचालित हो सके। कहा कि सम सेमेस्टर की कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। पिछले सेमेस्टर की तरह इस सेमेस्टर में मिड एग्जाम वही विद्यार्थी दे पाएंगे जिनकी उपस्थिति पूरी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें