फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांचवें दिन भी सड़कों, फुटपाथों से नहीं हटे टूटे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद दिन बाद भी नगर निगम सड़कों और फुटपाथों से टूटे पेड़ नहीं हटा पाया। इससे कालपी रोड और गड़रियनपुरवा सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। केस्को ने फजलगंज और शास्त्रीनगर में बिजली न आने का कारण इन्हीं पेड़ों को बताया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्वालटोली थाने के सामने टूटी पड़ी डाल के नीचे बिजली के तार दिखे। पेड़ टूटकर गिरने से बिजली का खंबा भी तिरछा हो गया है। पांडुनगर और गुरुदेव चौराहे से सीएसजेएमयू के बीच जीटी रोड किनारे भी टूटे पेड़ पड़े मिले। सरोजनीनगर स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर भी टूटी डाल का ढेर लगा था। कालपी रोड, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र सहित कई स्थानों पर भी यही स्थिति मिली।
नगर निगम उद्यान विभाग के प्रभारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि 22 टीमें पहले से काम कर रही थीं। बुधवार को पेड़ काटने वाली 12 और मशीनें मंगाई गईं हैं। इसके अलावा 12 नए गैंगों को भी इस काम में लगाया गया है। लकड़ियों को उद्यान विभाग के परिसर में जमा करने के लिए आठ दल तैनात किए गए हैं। निगम ने बुधवार को 254 स्थानों से टूटे पेड़ हटाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें