फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप रहा परीक्षा-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sun, 05 Apr 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कसबे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को छठवें दिन भी ठप रहा। उधर उपजिलाधिकारी ने कक्षों के ताले खुलवा दिए।
विज्ञापन


गत 30 मार्च से मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती कर दी गई थी। तभी से शिक्षक धरना देकर रहे हैं। कक्षों में ताले डाल दिए थे। शिक्षक शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार पर अड़े हैं।

 माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की ओर से बहिष्कार वापस लेने का ऐलान किया गया है, लेकिन मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वित्तविहीन शिक्षक मोर्चा संभाले हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उपजिलाधिकारी घनश्याम, डीएसपी आलोक शर्मा भोगनीपुर व देवराहट का फोर्स लेकर पहुंचे। कक्षों में डाले गए ताले खुलवा दिये गए। वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयदीप यादव ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफ से माध्यमिक शिक्षकों में रोष है। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। अंजना मिश्रा, नीलम कटियार, श्यामकिशोर शुक्ल, संतोष द्विवेदी, सुनील पांडेय आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें